भारत

क्या BJP में सच बोलना अपराध है… भाजपा ने विधायक डॉ चिंतामणि को दिया नोटिस, तो कांग्रेस ने कसा तंज – Utkal Mail

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय को पार्टी की ओर से कथित अनुशासनहीनता को लेकर जारी किए गए नोटिस के मामले को लेकर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए आज कहा कि क्या भाजपा में सच बोलना अपराध है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इससे जुड़ी खबर पोस्ट करते हुए कहा कि क्या सच बोलना भाजपा में अपराध है। विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने जब सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण के संबंध में विधानसभा में आवाज उठाई तो प्रदेश भाजपा ने उन्हें ही नोटिस जारी कर दिया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण, किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण और कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं की साजिश का मुद्दा उज्जैन का हॉट टॉपिक है क्योंकि, यहां के माफियाओं को सरकार का संरक्षण है। चाल, चरित्र और चेहरे की बातें करने वाले यदि जनप्रतिनिधियों को माफियाओं के सामने झूठा साबित करेंगे, तो सरकार की खराब छवि और ज्यादा दागदार होगी, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अब इसकी चिंता नहीं है। 

वहीं प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से की गई पोस्ट में इसी मुद्दे को लेकर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से सवाल किए गए हैं। इस पोस्ट में श्री नड्डा को संबोधित करते हुए कहा गया है कि क्या भाजपा अब पूरी तरह तानाशाही की राह पर चल पड़ी है। क्या पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है। 

क्या किसानों के हक की बात करना अब भाजपा में अपराध बन गया है। क्या सच बोलना पार्टी के लिए बगावत माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किसान हित की आवाज उठाने वाले भाजपा के विधायक को नोटिस थमाकर साबित किया है कि पार्टी अब सच और न्याय के खिलाफ खड़ी है।  

यह भी पढ़ें:-सपा सासंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, कहा- सुमन ने तो बस इतिहास का एक पन्ना पलटा है


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button