भारत
सैफ अली खान पर चाकू से हमला मामला: देवेंद्र फडणवीस बोले- पुलिस को कई सुराग मिले – Utkal Mail

अमृत विचार, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी भी जारी है।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने करीब 40 से 50 लोगों से अब तक पूछताछ की है। इसमें कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सैफ अली खान के स्टाफ से भी पूछताछ की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। हालांकि यह जानकारी भी सामने आई कि पुलिस ने जिसको हिरासत में लिया है, उसका चेहरा कथित हमलावर से मिलता था, लेकिन वह हमलावर नहीं है
(खबर अपडेट हो रही है….)



