भारत

हलवाई जैसी लजीज रसमलाई बनाए घर पर मिनटों मे, देखे बनाने की आसान विधि! – Utkal Mail


हलवाई जैसी लजीज रसमलाई बनाए घर पर मिनटों मे, देखे बनाने की आसान विधि! अगर आपको भी है रात के खाने के बाद मीठा खाने शौक तो हमारे बताए तरीके से बनाए लजीज रसमाला, छेने, रसगुल्ले और लड्डू एक तरफ और रसमलाई दूसरी तरफ. रसमलाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। रसमलाई एक ऐसी मिठाई है जो इतनी सॉफ्ट होती है। कि मुंह में रखते ही मानो घुल जाती है। लेकिन अपने पीछे बेहतरीन स्वाद का एहसास छोड़ के जाती है। आप इसे आसान तरीके से घर पर ही बना सकते है। इसे बनाना बहुत ज्यादा आसान है आप इसे बहुत कम समय में बना सकते है।

यह भी पढ़े :-अजूबे तो बहुत से देखे होंगे लेकिन इतने लंबे इंसान को देख कर रेह जाएंगे भौचक्के, जानिए क्या है कारण इतनी लम्बी हाइट का!

रसमलाई बनाने की आवशयक सामग्री

  • दूध- 2 लीटर
  • कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 कप
  • नींबू का रस- 11/2 बड़ा चम्मच
  • केसर- 1 चुटकी
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता- गार्निश के लिए
  • चीनी-11/2 कप
  • इलायची- 4
  • ताजे गुलाब की पंखुड़ी- 10-15

यह भी पढ़े :-चाय की चुसकियों के साथ नाश्ते मे खाए चटपटे और मजेदार मसाला डोसा, देखे बनाने की आसान विधि!

image 1064

रसमलाई बनाने की रेसिपी

आज के समय मे खाने के बाद मीठा खाना हर कोई पसंद करता है, इसलिए ही आज हम आपको बहुत ही टेस्टी और लजीज रस मलाई की रेसिपी बताएंगे, तो सबसे पहले गैस पर पैन चढ़ाएं. इसमें दूध गर्म करें. जब इसमें उबाल आने लगे तब नींबू का रस मिलाएं और दूध को गाढ़ा होने दें. एक कपड़े का इस्‍तेमाल करके गाढ़ा दूध निकाल दें और नींबू के रस से छुटकारा पाने के लिए इसे पानी से धो लें, छेना तैयार हो चुका है. दूसरी तरफ, बचे हुए एक लीटर दूध को अलग पैन में गर्म करें. फिर इसमें केसर, चीनी, कटे हुए बादाम और इलायची पाउडर मिलाएं और दूध को आधा होने तक उबालें. अब छैना को सॉफ्ट आटे की तरह गूंधें. फिर, इस मिश्रण से छोटी-छोटी शेप की बॉल्‍स बना लें और इन्‍हें अपनी हथेलियों से दबाएं।

image 1065

फिर एक पैन में चार कप पानी गर्म करें और इसमें डेढ़ कप चीनी डालें. इसे उबाल लें. जब चीनी का पानी उबलने लगे, तब उसमें तैयार की हुई बॉल्‍स डालें और कुछ मिनट तक पकने दें. कुछ मिनटों के बाद, बॉल्‍स को बाहर निकालें और उन्हें दूध के मिश्रण के बॉउल में डाल दें जो आपने पहले तैयार किया था. लीजिए आपकी यमी रसमलाई तैयार है. अब इसे रात भर के लिए फ्रिज में डालकर ठंडा करें. कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करें और सर्व करें. ऊपर से ताजे गुलाब की कुछ पंखुडियां डाल दीजिये।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button