Malaika Arora के पिता ने किया Suicide, छठवीं मंजिल से कूदकर दी जान – Utkal Mail

मुंबई, अमृत विचारः मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर से शॉकिंग खबर सामने आई रही है। एक्ट्रेस के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने ही घर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगाकर जान दी। घटना की जानकारी लगते ही बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस को घर से या मृतक के पास के कोई भी सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे।
घर पर नहीं थी मलाइका
बता दे कि जिस वक्त यह दुखद घटना हुई उस वक्त एक्ट्रेस मुंबई में मौजूद नहीं थीं। पिता की आत्महत्या कि खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। अनिल अरोड़ा के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें मंगलवार की शाम ही मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। जहां मलाइका काफी खुश दिख रही थीं, वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं।
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली
घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही#MalaikaArora pic.twitter.com/VubK7Nbgeg
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 11, 2024
माता-पिता का सालों पहले हुए थे अलग
मलाइका के परिवार में उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनकी मां हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता हिंदू थे वहीं उनकी मां केरल निवसी क्रश्चियन थी। मलाइका जब छह साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी मां के साथ ठाणे से चेंबूर चली आई थीं। एक्ट्रेस की मां ने ही उनकी परवरिश की। गलाटा इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि मेरा बचपन बहुत शानदार रहा, लेकिन आसान नहीं था। अगर में पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं इसे सीधे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं, लेकिन ये मुश्किल समय ही हैं जो आपको जरूरी सबक भी सिखाते हैं।
यह भी पढ़ेः 73वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर चैंपियनशिप, उत्तर प्रदेश के अजय की कुश्ती में स्वर्णिम सफलता



