विदेश

अमेरिका में भारतीय मूल के काउंटी न्यायाधीश गिरफ्तार, धन शोधन और फर्जीवाड़े जैसे लगे कई गंभीर आरोप – Utkal Mail

ह्यूस्टन, अमृत विचारः अमेरिका में फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के न्यायाधीश के.पी. जॉर्ज को ‘वायर धोखाधड़ी’ और ‘चुनावी वित्तीय रिपोर्ट’ के फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े जॉर्ज वर्ष 2018 से काउंटी के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे काउंटी की एक जेल भेजा गया और 20,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद रिहा कर दिया गया। 

अदालती रिकॉर्ड और फोर्ट बेंड काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, जॉर्ज पर 30,000 से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर तक के धन शोधन का आरोप है। शुक्रवार को जारी एक बयान में जॉर्ज ने कहा, “मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और मैं खुद को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ूंगा।” फोर्ट बेंड काउंटी में कार्यरत बिल रिकर्ट ने सार्वजनिक रूप से जॉर्ज से इस्तीफे की मांग की है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है। 

यह भी पढ़ेः राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने पहुंचेंगे इजराइली पीएम नेतन्याहू, गाजा और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button