भारत

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर, 18 लोगों की मौत – Utkal Mail

ढाका। बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्रालय के तहत आने वाले देश के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र की नवीनतम दैनिक आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से देश के कुल 64 जिलों में से 11 में लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ से प्रभावित सात जिलों में 18 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश और भारतीय सीमाओं पर पहाड़ियों से पानी के बढ़ने से आई बाढ़ में सड़कें बह गई हैं। अधिकारियों को अभी भी कई दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी जिलों में आपूर्ति पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बाढ़ ने उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के बड़े हिस्से में घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें- आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना न्याय नहीं बर्बरता: खड़गे-प्रियंका 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button