विदेश

जापान ने बाहरी द्वीपों के निकट भूकंप के बाद जारी सुनामी की चेतावनी ली वापस – Utkal Mail


टोक्यो। जापान ने प्रशांत महासागर में स्थित अपने बाहरी द्वीपों के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद बृहस्पतिवार को सुनामी की चेतावनी जारी करने के दो घंटे बाद ही इसे वापस ले लिया। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। परामर्श में इजू द्वीपों पर लोगों को तटों और नदियों के मुहाने से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्रृंखला मुख्य जापानी द्वीप होन्शू के मध्य से दक्षिण तक फैली हुई है।

 अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह समुद्र तटों के आसपास आए भूकंप के कारण क्षेत्र प्रभावित हुआ। इसने कहा कि भूकंप की सबसे शक्तिशाली तीव्रता 6.1 थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप द्वीपों या तोक्यो क्षेत्र में महसूस नहीं किया गया, लेकिन जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि द्वीपों के तटों पर एक मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती है।

 एजेंसी ने कहा कि हाचिजो द्वीप पर येने में लगभग 30 सेंटीमीटर की छोटी सुनामी लहरें देखी गईं। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है और एजेंसी ने लगभग दो घंटे बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली। जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था।

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता। इंडोनेशिया के अंबोन में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि गुरुवार को 0425 जीएमटी पर अंबोन से 146 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में आए भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र, 10.0 किलोमीटर की गहराई के साथ 4.47 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 127.11 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित था।

ये भी पढ़ें:– मुरादाबाद : अगवानपुर 28 और रानी नांगल चीनी मिल 30 से शुरू करेगी गन्ना पेराई


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button