विदेश

तंजानिया में बाढ़ और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 47, 85 घायल – Utkal Mail

दार एस सलाम। उत्तरी तंजानिया में मूसलाधार वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई जबकि 85 से अधिक अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 मन्यारा क्षेत्रीय आयुक्त क्वीन सेंडिगा ने शिन्हुआ को फोन पर बताया,“मरने वालों की संख्या अब 47 हो गई है, जो पहले घोषित 23 से अधिक है और घायल व्यक्तियों की संख्या 85 है।” उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज का एक विशेष बचाव दस्ता रविवार शाम को खोज और बचाव प्रयासों में अन्य सुरक्षा निकायों के साथ शामिल हो गया।

 आयुक्त सेंडिगा ने कहा कि बचाव अभियान पूरी रात जारी रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, सुरक्षा एजेंसियों और स्वास्थ्य मंत्रालय से राहत प्रयासों को बढ़ाने के लिए मन्यारा क्षेत्र में तुरंत कर्मियों और संसाधनों को तैनात करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें:- लोग जलवायु सम्मेलनों के लिए अब भी निजी जेट से क्यों सफर कर रहे हैं?


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button