भारत

कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोग दलदल में फंसे, 5 के शव बरामद  – Utkal Mail

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोंडावत गांव में आज गणगौर पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे आठ लोगों की मौत की आशंका है। यहां गणगौर विसर्जन के पूर्व एक पुराने कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोग दलदल में फंस गए, जो बाहर नहीं आ सके। शाम तक पांच शव निकाले जा चुके हैं। 

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शाम सात बजे तक कुंए से पांच शव निकाले जा चुके है और अभी भी तीन के और मिलने की आशंका है। आज गणगौर पर्व का उत्साह मातम में बदल गया, जब यहां विसर्जन के लिए एक कुंए की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

इन्दौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छैगांवमाखन के समीपस्थ ग्राम कोंडावत की यह घटना हुयी। यहां आज दोपहर कुछ लोग एक पुराने कुएं की सफाई के लिए उतरे थे लेकिन वे कई घंटो बाद भी बाहर नहीं आये तो ग्रामीणों को आशंका हुई। यह कुंआ काफी गहरा था जिसमे बहुत गाद भी जमा हो गई थी। 

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुंए में पहले तीन-चार लोग सफाई के लिए उतरे थे, लेकिन वे जब नहीं आये तो उनकी सहायता के लिए चार लोग और कुएं में उतरे और फिर जब वे भी लम्बे इंतज़ार के बाद बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों को अनिष्ट की आशंका हुयी। यह आशंका है कि कुएं से जहरीली गैस का रिसाव हुआ हो जिससे दम घुटने से इन लोगों की मौत हुई होगी। 

इसके बाद प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई तो प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को एम्बुलेंस के साथ वहां भेजा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शाम सात बजे तक कुंए से पांच शव निकाले जा चुके है और अभी भी तीन के और मिलने की आशंका है। कुएं में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन विधेयक: विपक्ष के आरोपों को जेपी नड्डा ने किया खारिज, कहा- कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button