बिज़नेस

Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव – Utkal Mail

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव के बाद वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 67.34 अंक की बढ़त के सथ 83,306.81 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.55 अंक चढ़कर 25,428.85 अंक पर पहुंच गया। बाद में दोनों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा और वे सपाट कारोबार करने लगे। 

सेंसेक्स 13.55 अंक की गिरावट के साथ 83,221.65 अंक पर और निफ्टी 4.15 अंक फिसलकर 25,400.40 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। 

हालांकि ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

यह भी पढ़ें:-पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button