भारत

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से 71 लोगों की मौत, शिमला में आज सभी स्कूल बंद – Utkal Mail


शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ का क़हर लगातार जारी है। विभिन्न हादसों अब तक 71 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। बादल फटने की वजह से सैंकड़ों घर बर्बाद हो गए हैं। कई स्थानों पर अब भी बड़ी संख्या में लोग फंसे हैं। सेना, एयरफोर्स, NDRF, SDRF रेस्क्यू में जुटी है।  शिमला का सबसे पॉश एरिया हिमलैंड को डेंजर जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु खुद कह रहे हैं कि इस आपदा में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई करने में एक साल लग जाएगा।

आज भी बंद रहेंगे स्कूल
वहीं, हिमाचल के शिमला में शहरी और ग्रामीण में 17 अगस्त को सभी स्कूल और ऑगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शिमला में लगातार हो रही लैंडस्लाइडिंग की वजह से फ़ैसला लिया गया है। हालांकि हिमाचल के बाक़ी ज़िलों में आज से स्कूल खुल जाएंगे। भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया ।

ये भी पढ़ें- महिलाएं न तो पुरुषों के अधीन हैं, न ही उन्हें किसी के अधीन रहने की जरूरत: SC


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button