विदेश

Pakistan: बलूचिस्तान में श्रमिकों को ले जा रहे वाहन में बम विस्फोट, 11 कोयला खनिकों की मौत…बलूच लिबरेशन आर्मी को ठहराया जिम्मेदार  – Utkal Mail

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को उस समय 11 कोयला खनिकों की मौत हो गई जब उन लोगों को ले जा रहा वाहन एक बम विस्फोट की चपेट में आ गया। इस घटना में सात लोग घायल भी हुए हैं। हरनाई क्षेत्र के उपायुक्त हजरत वली काकर के अनुसार, यह घटना प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई। पीड़ित एक मिनी ट्रक सवार थे। उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अतीत में हुए इस तरह के हमलों के लिए प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

ये भी पढे़ं : भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर है, रूस-यूक्रेन विवाद पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button