भारत

Exit Poll: एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर, वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की जनता को दी बधाई – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद बुधवार को विभिन्न मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल के नतीजों को देख कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में खुशी का माहौल है और पार्टी ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगली सरकार उसी की बनेगी।

एग्जिट पोल के नतीजों के प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,“मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है।दिल्ली से आप-दा जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।”

वहीं, नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा,“यह तय है कि आठ फरवरी को कमल खिलेगा। हम दिल्ली में सुशासन, स्वच्छ यमुना और रोजगार देंगे। श्री अरविंद केजरीवाल को पूरा भरोसा है कि वे हार रहे हैं।” नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर श्री वर्मा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हैं।

कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,“यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर है। दिल्ली की जनता विकास चाहती है, जैसे श्री मोदी के नेतृत्व में देश के बाकी हिस्सों में विकास हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा रणनीति ने फल दिया है। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।”

यह भी पढ़ें:-कुंभ मेला ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुई थी बहराइच में तैनात दरोगा अंजनी राय की मौत, डीजीपी ने किया खुलासा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button