भारत
MCL जागृति महिला मण्डल द्वारा चश्मे वितरण
सबंलपुर : असंगठित क्षेत्रों मे काम करने वाले कर्मचारियों को होने वाली आँखों की समस्या को ध्यान मे रखकर जागृति महिला मण्डल ने अपनी संजीवनी परियोजना के तहत किए चश्मे वितरित।
इस परियोजना के तहत, महानदी कोलफील्ड लिमिटेड के दोनों कॉलोनी जागृति विहार एव आनंद विहार के सभी सफाई कर्मचारी , माली और घर के काम में सहायता करने वाली महिलाओं को सीएसआर विभाग के सहयोग से और जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पद्मजा सिंह एवं उपाध्यक्षा श्रीमती रश्मि बेहुरा के मार्ग दर्शन में चश्मे वितरित किए गए।
एमसीएल के चिकित्सा विभाग के सहयोग से नेत्र जांच किया गया और चिकित्सा अधिकारी की सलाह अनुसार कुल 70 चश्मे वितरित किए गए। वितरण के दौरान जागृति महिला मण्डल की पदाधिकारी एव सदसया भी उपस्थित थी।



