भारत

असम की फेमस गायिका गायत्री हजारिका का 45 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम सरमा ने जताया शोक – Utkal Mail

गुवाहाटी। असम की मशहूर गायिका गायत्री हजारिका का शुक्रवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 45 वर्ष की थीं। हजारिका के परिवार में पति और दो पुत्र हैं। हजारिका लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें 12 मई से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हजारिका के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी भावपूर्ण आवाज और संगीत में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। असमी गायिका हजारिका ने 11 साल की उम्र से ही गीत गाने शुरू कर दिये थे, लेकिन 2014 में उन्होंने एक मशहूर गीत ‘सोरा पाते पाते फागुन नाम’ से प्रसिद्धि पायी थी। वर्ष 1980 में गुवाहाटी में जन्मी गायत्री ने गुवाहाटी के टीसी हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में गुवाहाटी के हांडिक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की।

बाद में उन्होंने कोलकाता के रवींद्र भारती और लखनऊ के भातखंडे संगीत कॉलेज से संगीत की शिक्षा ग्रहण की की। उन्होंने अपनी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में संगीत विषय में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त किये। श्रीमती हजारिका ने कई असमिया फिल्मों और टेलीसीरियल में भी अपनी आवाज दी है।  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button