भारत

Bihar : नरेंद्र मोदी के गले पर चढ़ने जा रहे हैं; मुंबई रवाना होने से पहले लालू यादव ने हाथ से किया ऐसा इशारा – Utkal Mail


इस बैठक में शामिल होने के लिए पटना से मुंबई रवाना होने के पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। एक सितंबर को मुंबई में आई.एन.डी.आई.ए. में शामिल दलों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव आज पटना से तेजस्वी यादव के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान लालू प्रसाद यादव का तेवर देखने लायक था। लाल यादव कुछ पुराने ही अंदाज में नजर आए।

मुंबई में नरेंद्र मोदी के गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना एयरपोर्ट से मुंबई रवाना होते वक्त अपने पुराने अंदाज में नजर आए। मुंबई रवाना होने के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को बीच में रोकते हुए अपनी बात कही। लालू प्रसाद यादव ने कहा- मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गर्दन) पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग। नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं हम, हटाना है।

फुल कॉन्फिडेंस नजर आए लालू प्रसाद यादव

मुंबई रवाना होने से पहले लालू प्रसाद यादव पटना एयरपोर्ट पर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने हाथ के इशारे से यह कहा कि वह नरेंद्र मोदी का गर्दन पकड़ने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से हटाना है। लालू प्रसाद यादव के इस तेवर को देखकर माना जा रहा है कि उनके कार्यकर्ताओं को तो मजबूती मिलेगी जो पक्षी एकता का मनोबल भी बढ़ेगा।




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button