भारत
IT RAID: झारखंड में आयकर विभाग ने CM सोरेन के निजी सचिव के परिसरों समेत कई स्थानों पर की छापेमारी – Utkal Mail
रांची। आयकर विभाग शनिवार सुबह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ले रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आयकर टीम आज सुबह रांची में सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान अब भी जारी है। खबरों के अनुसार, छापेमारी जमशेदपुर समेत राज्य भर में कई स्थानों पर की जा रही है।
खबर अपडेट हो रही है..
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: सैमसन के शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य



