भारत
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 10 और उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जे.पी. अग्रवाल और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर (एससी) लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से पूर्व सांसद उदित राज को मैदान में उतारा है।
ये भी पढे़ं- होशंगाबाद में बोले पीएम मोदी, परमाणु हथियारों को खत्म कर देश की रक्षा नहीं कर सकते



