विदेश

केन्या की राजधानी में भीषण गैस विस्फोट, तीन लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल – Utkal Mail

नैरोबी (केन्या)। केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार तड़के गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट होने से कई मकान एवं गोदाम जल गए तथा इसके कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

 सरकार के प्रवक्ता इसाक मावौरा ने बताया कि अधिकतर लोग देर रात उस समय अपने घरों के ही अंदर थे, जब उनमें आग लगी। प्रवक्ता ने बताया कि अज्ञात पंजीकरण संख्या वाले और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। एक उड़ता हुआ गैस सिलेंडर ‘ओरिएंटल गोदाम’ से टकराया, जिससे कपड़ों का यह गोदाम जलकर खाक हो गया। 

नैरोबी के पास एम्बाकासी के मराडी इलाके में रात करीब साढ़े 11 बजे लगी आग से कई अन्य वाहन और कारोबारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई । एम्बाकासी पुलिस प्रमुख वेस्ले किमेटो ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सरकार ने बताया कि 222 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केन्या रेड क्रॉस ने बाद में बताया कि 270 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- America: फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन घरों में लगी आग…कई लोगों की मौत


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button