CBI ने पासपोर्ट ‘फर्जीवाड़ा’ मामले में 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, 50 स्थानों पर मारे छापे – Utkal Mail
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापे भी मार रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है।
उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
ये भी पढे़ं- तेलंगाना में आयकर छापे में पूर्व कांग्रेस पार्षद से 42 करोड़ रुपये बरामद,23 बॉक्स में भरे थे पांच-पांच सौ के नोट



