भारत

'नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव', भाजपा का बड़ा ऐलान – Utkal Mail

पटना। लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को बिहार में मिली सीट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘किंगमेकर’ के रूप में उभरने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताते हुए आज कहा कि भाजपा वर्ष 2025 का प्रदेश विधानसभा चुनाव कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी। 

बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजग ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 30 सीटों पर विजयी हुआ। 

चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री कुमार वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी राजग का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि कुमार के अगले राज्य विधानसभा चुनाव में राजग का नेतृत्व करने में क्या समस्या है।  कुमार वर्ष 1996 से भाजपा के साथ हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तथ्य को स्वीकार करने में कोई भ्रम और झिझक नहीं है कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के शीर्ष नेता हैं। 

उन्होंने कहा कि राजग ने बिहार की सभी 40 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था और इस बात का गहन विश्लेषण किया जाएगा कि वह 10 सीटें कैसे हार गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू ने 12-12 सीटें जीती। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) ने पांच में पांच और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने एक सीट हासिल की। 

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने राजकोट आग हादसे को लेकर गुजरात सरकार को लगाई फटकार, पिछले महीने हुई थी 27 लोगों की मौत 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button