निदेशक प्रभारी ने इस्पातकर्मियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
निदेशक प्रभारी ने इस्पातकर्मियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
बोकारो -नव वर्ष के शुभ अवसर पर 2 जनवरी 2023 को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने इस्पातकर्मियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी. विभिन्न विभागों में उनके भ्रमण के दौरान उनके साथ अधिशासी निदेशकगण तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
निदेशक प्रभारी व उनके सहयोगियों ने सबसे पहले इस्पात भवन परिसर तथा बोकारो जेनरल अस्पताल में कर्मियों से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. तदुपरांत निदेशक प्रभारी तथा उनके सहयोगियों ने संयंत्र के विभन्न शॉप का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाक़ात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस दौरान कर्मियों ने भी बड़ी गर्मजोशी से निदेशक प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी.
नव वर्ष के अपने संदेश में निदेशक प्रभारी ने संयंत्र के साथ साथ टाउनशिप की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए सभी को नए साल में एक नए लक्ष्य और एक नयी ऊंचाई को छूने का संकल्प लेने का संदेश दिया. उन्होंने कर्मियों से नव वर्ष के लिए “जहाँ चुनौती, वहीं उन्नति” का मूल मन्त्र साझा करते हुए उन्हें सभी चुनौतियों को अवसर में बदलने का संदेश भी दिया ताकि नए साल में बोकारो स्टील समूह सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए बेंचमार्क स्थापित कर सके.



