विदेश

चीन में बारिश से एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा ढहा, अब तक 48 लोगों की मौत…500 सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे – Utkal Mail

गुआंगहोउ। दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा टूट जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। अधिकारियों ने मेइझोउ शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मलबे से निकाले गये अन्य तीन लोगों के डीएनए की पहचान अभी की जानी है। 

मीझोउ शहर के अधिकारियों के अनुसार, 30 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। यह हादसा मेइझोउ में मेइझोउ-डाबू एक्सप्रेस-वे पर कल देर रात करीब 2:10 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया। घटनास्थल पर बचाव और खोज अभियान अभी जारी है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक हाईवे ढहने से 20 गाड़ियां नीचे गिर गईं, इनमें 54 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर 500 राहत कर्मियों ने बचाव कार्य संभाला। चीन सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक गुआंग्डोंग में शनिवार (27 अप्रैल) को दोपहर में तूफान आया था। इस दौरान यहां 20.6 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार की अधिकतम हवा दर्ज की गई थी। इसके बाद तेज बारिश हुई थी।

ये भी पढ़ें : जेल जाने की चेतावनी मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने न्यायाधीश को ‘कुटिल’ कहा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button