भारत

बीजेपी सांसद के घर पर मिला 10 साल के बच्चे का शव, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस – Utkal Mail


सिलचर। असम के सिलचर में बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के घर पर एक 10 वर्षीय बच्चे का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया गया है। उस लड़के का भी नाम राजदीप रॉय ही था।

बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि वो कछार जिले के पालोंग घाट के निवासी हैं। मृतक बच्चे की मां सासंद राजदीप रॉय के घर पर हेल्पर का काम करती है। लड़के की मां अपने दोनों बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कुछ साल पहले उन्हें लेकर सिलचर में आ गई थी। वहीं इस घटना की सूचना के बाद सांसद राजदीप अपने आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बच्चा बेहोश मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं उन्होंने आगे कहा कि लड़का काफी होशियार था। यह मौत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। राजदीप रॉय ने आगे कहा कि उसकी मां मेरी बेटी के साथ जब बाहर जा रही थी तब लड़के ने अपनी मां से फोन मांगा था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में ये सुसाइड का मामला लगता है मगर मैं इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मैंने पुलिस को मामले की जांच के लिए कहा है। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लगता है। उसके परिवार वालों ने भी कहा कि उसने वीडियो गेम खेलने के लिए फोन मांगा था। लेकिन हमने मना कर दिया तो वह नाराज था। पुलिस ने आगे बताया कि, घर का दौरा किया गया है। हर चीज की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है।

ये भी पढे़ं- नूंह में प्रशासन का बड़ा फैसला, शिव मंदिर जाने पर दो दिन की रोक, जलाभिषेक के लिए पास जरूरी

 

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button