भारत
सप्ताहव्यापी नि:शुल्क नेत्र जांच कर मनाया बाल दिवस
बरगढ़-14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए सरकारी और निजी स्तर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बरगढ़ के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सुबल कर बाल दिवस को अनोखे अंदाज में मनाए जाने को लेकर हफ्ते भर तक 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों कि नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आवश्यक स्थान पर नि:शुल्क दवाइयां प्रदान कर मनाये जाने का सराहनीय कार्य किया है। डा. कर ने बताया कि यह अभियान 14 नवंबर बाल दिवस से आगामी 20 तारीख तक जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ इस तरह के नेक प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।



