भारत

आलदंड के जंगल नक्सलियों से हुई मुठभेड़, नक्सली सामग्री बरामद

कांकेर

छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंर्तगत आलदंड के जंगल की ओर जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। इसी दौरान रविवार सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, दो बार हुई इस मुठभेड़ में नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख मौके से भग खड़े हुए। मुठभेड़ में 4-5 नक्सलियों के घायल होने का दावा जवानों ने किया है। मौके से दैनिक उपयोग की सामग्री, नक्सली साहित्य के साथ अन्य सामग्री बरामद हुए।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दो बार मुठभेड़ हुआ है। पहली बार सुबह साढ़े 7 बजे और दूसरी बार 10 बजे जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। फिलहाल इलाके में सर्च आपरेशन तेज कर दिया गया है। मौके पर अतिरिक्त बल भी भेजा गया है। सर्चिंग पार्टी फिलहाल वापस नहीं लौटी है, जिसके चलते अधिक जानकारी बाहर नहीं आ सकी है।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button