भारत

Union Budget 2025: सोनिया गांधी ने कहा- राष्ट्रपति ‘बेचारी’ थक गयी थीं भाषण पढ़ते पढ़ते – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’’ 

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कहा, “मैं निराश और हताश हूं। वही पुरानी कहानी नए शब्दों में दोहराई गई है और भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत को बचाने या उससे बाहर निकलने का कोई उपाय नहीं सुझाया गया है। राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार के लिए पूरे साल का मार्गदर्शक होता है, इसलिए अगर सरकार की यह हालत है तो मान लीजिए कि सरकार का पूरा साल गरीबों, पिछड़ों और दलितों को समर्पित नहीं है।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम हो रहा है तथा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया गया है। 

यह भी पढ़ें:-Union Budget 2025: संसद में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से हो रहा काम

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button