भारत

आम चुनाव में तमिलनाडु, पुड्डुचेरी की सभी 40 सीटें जीतने का लक्ष्य: स्टालिन – Utkal Mail


चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों, जिसमें तमिलनाडु की 39 सीट और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की एक सीट शामिल है, पर जीत के लिए काम करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- केरल हाईकोर्ट ने किया बच्ची का नामकरण, माता-पिता के बीच नहीं बन पा रही थी सहमति

द्रमुक के जिला सचिवों, मंत्रियों और बूथ एजेंटों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लोकसभा चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाला मोर्चा तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी सीटों पर जीत प्राप्त करे।

स्टालिन ने कहा कि विपक्ष के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन, जिसमें विभिन्न राज्यों के सत्तारूढ़ दल और मजबूत क्षेत्रीय दल शामिल हैं, भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए बनाया गया है और यह महत्वपूर्ण है कि इंडिया ब्लॉक अखिल भारतीय स्तर पर आगामी लोकसभा चुनाव जीते।

उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में सरकार नहीं बनाएगी। चूंकि व्यापक रूप से इस बात की चर्चा है कि चुनाव के बाद अगली सरकार इंडिया ब्लॉक की होगी और इससे हमारी जिम्मेदारी, कर्तव्य और प्रतिबद्धता और ज्यादा बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने छह महीने पहले बूथ समितियों का गठन करके अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का काम शुरू कर दिया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम चुनाव में सभी 40 सीटें प्राप्त करें।

स्टालिन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने 40 में से 39 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार हमें सभी 40 सीटें जीतनी हैं और इंडिया ब्लॉक को पूरे देश में जीतना चाहिए जैसे उसने तमिलनाडु में जीत प्राप्त की थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- कौशल विकास निगम घोटाला: नायडू की याचिका पर अदालत तीन अक्टूबर को करेगा सुनवाई  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button