भारत

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के बागी नेता शिवसेना में शामिल – Utkal Mail

ठाणे। महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हें चुनौती देने वाले कांग्रेस के एक बागी नेता शिवसेना में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के कोपरी-पचपाखड़ी सीट से अपना नामांकन वापस लेने से इनकार करने के बाद कांग्रेस से निलंबित किए गए मनोज शिंदे रविवार को शिवसेना में शामिल हो गए।

उन्होंने बातचीत के दौरान कांग्रेस नेतृत्व को लेकर असंतोष जाहिर किया, खास कर ठाणे और कोंकण क्षेत्र पर पूरा ध्यान न दिए जाने को लेकर। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कभी भी ठाणे और कोंकण को ​​लेकर गंभीर नहीं थी। इससे पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।’’

शिंदे ने कांग्रेस के भीतर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने की भी बात कही और दावा किया कि कई कार्यकर्ताओं को दशकों की सेवा के बावजूद बिना कोई महत्व दिए, निचले पदों पर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह निर्णय गंभीर चिंतन के बाद लिया है, मैंने पिछले 40 वर्षों से पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया है।’’ चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मनोज शिंदे और सुरेश पाटिल खेड़े को छह साल के लिए निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Parliament Session: अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button