भारत

राजकोट में नगर निगम की बस ने मारी वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर, 3 लोगों को कुचला  – Utkal Mail

राजकोट, अमृत विचार। गुजरात के राजकोट शहर में बुधवार को स्थानीय नगर निगम की गति से जा रही एक बस ने यातायात सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। CCTV फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया वाहनों और कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया। 

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) जगदीश बांगड़वा ने बताया, ‘राजकोट नगर निगम (आरएमसी) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।’

गांधीग्राम पुलिस थाने की निरीक्षक सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई। दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर रुकी सरकारी बस में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। 

ये भी पढ़े : 

जापान में रिलीज होगी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर बनी फिल्म मेजर, भारतीय दूतावास करेगा स्पेशल स्क्रीनिंग

Lok Bandhu Hospital Fire: लोकबंधु के OPD में मरीजों की भीड़, आग के बाद इलाज प्रभावित, टालने पड़े 12 ऑपरेशन


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button