भारत

भीषण सड़क हादसा: बाइक को बचाने की कोशिश में बस पलटी…9 लोगों की मौत, कई घायल – Utkal Mail

मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बाइक को बचाने की कोशिश में बस पलट गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार बस दरअसल नागपुर से गोंदिया जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस जैसे ही सड़क के मोड़ पर पहुंची तो अचानक एक बाइक आ गई। बाइकसवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस को तुरंत मोड़ लिया, जिससे तेज रफ्तार बस पलट गई। दुर्घटना के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने अधिकारियों को सतर्क किया, जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button