भारत

क्षेत्र के विकास को लेकर शिक्षामंत्री गंभीर

नावाडीह प्रखंड के बिरनी पंचायत अन्तर्गत मझलीटांड गांव मे विधायक मद की राशि से स्वीकृत लगभग पांच लाख की राशि से बनने वाली प्रदीप महतो के घर से बालेश्वर महतो के घर तक 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को सुबे के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की धर्मपत्नी बेबी देवी ने नारियल फोड़कर किया।
मौके पर मंत्री पत्नी बेबी देवी ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शरीर से अस्वास्थ्य रहने के वाबजूद डुमरी नावाडीह के विकास लिए काफी गंभीर है डुमरी विधानसभा के हर गांव मे विकास की किरण पहुंचने के दिशा मे कार्य कर रहे है। वही नावाडीह मे शिक्षा का हब बनाने के लिए व बच्चो को उच्च शिक्षा के हेतू अन्य जिला नही जाना पडे इसके लिए चिरूडीह मे ओधोगिक शिक्षा हेतू आईटीआई कांलेज व छात्राओ को बेहतर शिक्षा के लिए सीबीएसई के आधार पर अंग्रेजी माध्यम से ज्ञान मिले इसके लिए मांडल बालिक उच्च विधालय का निर्माण युद्धस्तर पर की जा रही है जबकि नावाडीह मे मांडल डिग्री महाविधालय,नेतरहाट के तर्ज पर आवासीय विद्यालय एवं लहिया मे ओबीसी हेतू आवासीय विधालय का निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है इस वर्ष निर्माण शुरू कर दी जाऐगी। उन्होने कहा कि इसके आलावे प्रखंड मे सड़क ,बिजली ,स्वास्थ्य ,पेयजल के दिशा मे भी विकास योजना धरातल मे उतारी जा रही है अब कोई भी गांव कच्ची सड़क की नही रहेगी।
मौके पर मुखिया देवेन्द्र महतो ,प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, विश्वनाथ महतो ,घनश्याम महतो ,तारो महतो ,लालचंद महतो , बालेश्वर महतो ,राकेश महतो ,अजय महतो ,श्यामलाल महतो ,खागेश्वर महतो ,प्रेमचंद महतो आदि मौजूद थे।
utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button