भारत

Diesel Cars Price: 10 फीसदी महंगे होंगे डीजल वाहन! नितिन गडकरी का अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव – Utkal Mail


 केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की जीएसटी लगाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को देने वाले हैं। गडकरी की ओर से ये प्रस्ताव ऐसे समय पर देने जा रहे हैं जब भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ाने के लिए जी20 में बायोगैस एलायंस की नीव रखी है।

नितिन गडकरी की ओर से मंगलवार को कहा गया कि प्रदूषण में कटौती के लिए डीजल वाहनों और जेनसेट पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी के रूप में ‘प्रदूषण कर’ लगाने की मांग करेंगे।

डीजल कारें कम हुई

गडकरी ने आगे कहा कि पहले के मुकाबले देश में डीजल कारों में काफी कमी आई है और वाहन निर्माता कंपनियों को भी बाजार में डीजल वाहनों की बिक्री को बंद कर देना चाहिए। अब डीजल वाहनों को गुडबाय कहने का समय आ गया है। डीजल एक खतरनाक ईंधन है और इससे चलने वाले वाहनों को बनाना बंद कर देना चाहिए। हम इस पर टैक्स बढ़ा देंगे, जिस कारण इन्हें बेचना मुश्किल हो जाएगा।

वित्त मंत्री को देंगे प्रस्ताव

63वें एनुअल सियाम कन्वेंशन में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। आगे कहा कि आज शाम को मैं वित्त मंत्री को लेटर देने जा रहा हूं, जिसमें डीजल वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग की जाएगी।




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button