भारत
अखिलेश यादव ने लोकसभा में उठाया महाकुंभ में हुई भगदड़ का मुद्दा, कहा- मरने वालों के आंकड़े सामने लाए जाएं – Utkal Mail

लखनऊ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा दिया जाए, आंकड़े छिपाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई हो।
लोकसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जोर देते हुए यह भी कहा कि महाकुंभ में मरने वाले लोगों के लिए मौन धारण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पीकर से कहा कि इस पर टोका टोकी हो रही है। महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े सामने लाए जाएं।
खबर अपडेट हो रही है….
यह भी पढ़ें:-लोकसभा में वक्फ बिल पर भड़के ओवैसी, कहा- मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं… मुस्लिम समुदाय इसे खारिज कर देगा



