आज का राशिफल। 18 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। एंटिक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है। इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े व्यवसायों में अच्छा धन लाभ होगा।
वृष
आज रुका हुआ सरकारी काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक निवेश से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। इंटरव्यू में आपको उत्तम सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण करें। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने का प्रयास करेंगे। नई स्किल सीखने के अवसर मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कर्क
आज यदि यात्रा के लिए जा रहे हैं तो सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी मधुर रहेंगे। मन में विचारों की भरमार रहेगी।
सिंह
आज नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। म्यूचुअल फंड से आपको धन लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ मनमुटाव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
कन्या
आज प्रतिद्वन्द्वियों से सीधे भिड़ने से बचें। व्यवसाय में किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। अपनी गलतियों का ठीकरा किसी पर न फोड़ें। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग कर पाएंगे।
तुला
आज कोई बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हो सकता है। नई संपत्ति की खरीदी करने के लिए समय उत्तम है। घरेलू कार्य में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके मृदु व्यवहार की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक
आज आपकी विचारधारा से सहकर्मी असहमत हो सकते हैं। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
आज आपको व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिए। जॉब में आपके अधिकार कम हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे।
मकर
आज अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। हास्य-विनोद आपको संभलकर करना चाहिए। परिवार की सुख-सुविधाओं पर आप ध्यान देंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।
कुंभ
आज न्यायिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा।
मीन
आज फाइनेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। पित्त की वजह से एलर्जी की समस्या होगी। चिकित्सकों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।