भारत

MP: छिंदवाड़ा में कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना देर रात भाजपा में शामिल – Utkal Mail

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी रहे एवं छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक सक्सेना आज रात यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सक्सेना के बारे में काफी दिनों से अटकलें थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन पर विराम लगाते हुए सक्सेना ने विधिवत तरीके से भाजपा का दामन थाम लिया।

यादव ने सक्सेना को भगवा दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर आज कमलनाथ के बेहद करीबी रहे सक्सेना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस को “चलो चलो” कहा।

छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ एक बार फिर से मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है। भाजपा कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए इस बार पूरी कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लालू यादव के खिलाफ MP के ग्वालियर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट किया जारी, जानें मामला 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button