विदेश

रूस का नाटो सदस्य देश पर हमला करने की कोई योजना के संकेत नहीं : रॉब बाउर – Utkal Mail

मास्को। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैन्य समिति के अध्यक्ष एडमिरल रॉब बाउर ने कहा कि रूस का नाटो सदस्य देश पर हमला करने की योजना को लेकर अभी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा है कि रूस की नाटो के साथ युद्ध करने की कोई योजना नहीं है और इस तरह के विचार को खारिज किया। उन्होंने यह कहा कि अमेरिकी रक्षा बजट 2022 में रूस की तुलना में 10 गुना अधिक था। 

द बाल्टिक टाइम्स अखबार ने शुक्रवार को बाउर के हवाले से कहा, इस बात का कोई संकेत नहीं है कि रूस नाटो के किसी भी सदस्य देश पर हमला करने की योजना बना रहा है। मुझे नहीं लगता कि रूस से कोई सीधा खतरा है। उन्होंने फिर से याद दिलाते हुये कहा कि नाटो की स्थापना संधि में सामूहिक रक्षा शामिल है। इसे केवल एक या अधिक गठबंधन सदस्य देशों के खिलाफ सीधे हमले के मामले में लागू किया जा सकता है।  बाउर ने दावा किया कि रूस की महत्वाकांक्षाएं ‘यूक्रेन से परे हैं,’ इसलिए नाटो को ‘समग्र रूप से अधिक तैयार होने की आवश्यकता है।

 उल्लेखनीय है कि रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। पुतिन ने कई मौकों पर कहा है कि रूस नाटो देशों पर हमला नहीं करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूस किसी को धमकी नहीं देता है, लेकिन उन कृत्यों को भी नजरअंदाज नहीं करेगा जो उसके हितों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें : कनाडा में हिरासत में लिए जाने के बाद पीआईए ने चालक दल की सदस्य को किया निलंबित 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button