Ratan Tata: अंतिम सफर पर रतन टाटा, वर्ली श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार – Utkal Mail

मुंबई। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। उनका बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।
बता दें कि रतन टाटा (86) ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली और वह इस अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे। रतन टाटा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर होगा।
ये भी पढ़ें-Ratan Tata: रतन टाटा को अमित शाह और सीएम सावंत ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब