भारत

MP Election: विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा विधायक ने छोड़ी पार्टी, थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ  – Utkal Mail


शिवपुरी। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कुछ आरोप लगाते हुए आज पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। रघुवंशी के आगामी कुछ दिन में कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया। 

साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए और विधायक से मंत्री बनाए गए कुछ मंत्रियों के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘नवागत’ भाजपाइयों के कारण पार्टी के पुराने कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में गौमाता के प्रति लापरवाही बरतने और किसानों की कर्जमाफी जैसे मुद्दे पर भी पार्टी के रुख को लेकर असंतोष जताया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। 

ये भी पढ़ें- OCCRP ने अडाणी शेयर में विदेशी इकाई के जरिए लेनदेन का लगाया आरोप, कंपनी ने किया खारिज 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button