Live Encounte : पुलिस ने डकैतों को घेरा, अपराधियों ने की फायरिंग फिर कमांडो ने संभाला मोर्चा – Utkal Mail

अमृत विचार, लखनऊ डेस्क : बिहार के पटना शहर के कंकड़बाग थाना अंतर्गत रामलखन पथ में डकैतों ने दिनदहाड़े गोलियां चलानी शुरु कर दी। अचानक कई राउंड गोलियों चलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद हथियारबंद अपराधी एक मकान में छिप गए। हालांकि, एसएसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
बावजूद इसके हथियार लैस अपराधी बाहर निकलने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए आलाधिकारियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो को बुलाया। चंद मिनट में पूरा इलाका छवानी में तब्दील हो गया। पुलिसकर्मी लगातार अपराधियों से आत्मसमपर्ण करने की बात कर रहे थे। इस बीच दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो या तीन अपराधी की गिरफ्तार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
( खबर अपडेट की जा रही है….)
यह भी पढ़ें- Jobs in Tesla: एलन मस्क ने भारतीयों के लिए निकाली बंपर नौकरियां, जानें कौन-कौन से पदों पर कर सकते हैं अप्लाई



