भारत

मोदी का रिमोट कंट्रोल वाला बयान खड़गे का अपमान: कांग्रेस  – Utkal Mail


नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए रिमोट कंट्रोल वाले बयान को सिर्फ खडगे का नहीं बल्कि वर्ग का भी अपमान है जिससे श्रीखडगे आते हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि मोदी का यह बयान राजनीतिक नहीं है बल्कि यह उन लोगों पर हमला है जिस पृष्ठभूमि से खड़गे का संबंध है। मोदी का यह बयान उस समाज का अपमान है जिससे खड़गे का संबंध है।

उन्होंने कहा,“प्रधानमंत्री मोदी ने धरती पुत्र, हमारी पार्टी के नेता खडगे का अपमान किया है। यह हल्का फुल्का राजनीतिक बयान नहीं है बल्कि उन लोगों पर सीधा और कड़ा हमला है जो समाज की उत्पीड़ित पृष्ठभूमि से जुड़े हैं लेकिन सार्वजनिक जीवन में सफलता का बड़ा लक्ष्य हासिल किए हैं।

वेणुगोपाल ने कहा,“हकीकत में, मोदी यह पचा नहीं पा रहे हैं कि उनकी पार्टी के सामाजिक न्याय के फर्जी दावों के विपरीत, कांग्रेस ही है जो लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे कद्दावर नेता को शीर्ष पद पर पहुंचाने में सक्षम है।

खड़गे की छह दशकों की राजनीतिक यात्रा भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गौरतलब है कि मोदी ने आज एक चुनावी सभा में कहा कि अब तक कहा जाता था कि प्रधानमंत्री रिमोट से काम करते थे लेकिन अब देख रहे हैं कि खड़गे भी रिमोट कंट्रोल से काम करते हैं। 

ये भी पढ़ें – बोले राहुल गांधी- भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती, क्योंकि वह नहीं चाहती कि वे बड़े सपने देखें


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button