भारत

'आने वाले दिनों में 50000 नई भर्तियां की जाएंगी', हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा ऐलान – Utkal Mail

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में 50,000 नयी भर्तियां की जाएंगी। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सैनी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के हित में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान सरकारी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं और आने वाले दिनों में 50,000 और भर्तियां की जाएंगी। 

सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और पक्षपात का बोलबाला था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने करनाल जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें-जम्मू कश्मीर: सेना के सतर्क जवानों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button