भारत

150 साल का हुआ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया मिशन मौसम – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के समारोह में भाग लिया और ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 150 वर्षों में न केवल राष्ट्र की सेवा की है, बल्कि वह देश की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक भी रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थानांतरित होता है। हमारे यहां भारतीय परंपरा में इसे उत्तरायण कहा जाता है। खेती-बाड़ी के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं और इसलिए ये दिन भारतीय परंपरा में इतना अहम माना गया है। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक रंगों में इसे मनाया जाता है। मैं इस अवसर पर सभी देशवासियों को, मकर संक्रांति के साथ जुड़े अनेक विद् पर्वों की भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “किसी भी देश के वैज्ञानिक संस्थानों की प्रगति विज्ञान के प्रति उसकी जागरूकता को दिखाती है। वैज्ञानिक संस्थाओं में अनुसंधान और नवाचार नए भारत के स्वभाव का एक हिस्सा है। इसलिए पिछले 10 वर्षों में IMD की आधारभूत संरचना और तकनीक का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है… भविष्य में भारत मौसम की हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे, भारत एक क्लाइमेट स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ भी लॉन्च किया है…”।

बता दें कि यह मिशन भारत को मौसम की विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार रहने और जलवायु के प्रति जागरूक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मौसम की भविष्यवाणी करने की तकनीक को बेहतर बनाना और जलवायु परिवर्तन से निपटने की तैयारी करना शामिल है।

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में उमड़ा आस्था का समुद्र: मकर संक्रांति पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई अमृत डुबकी, देखें तस्वीरें


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button