भारत

एक करोड़ की गाड़ी से आईफोन खरीदने आई वड़ा पाव गर्ल, फैंस बोले- दीदी आप तो गरीब थीं… – Utkal Mail


नई दिल्ली। दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर खूब वड़ा पाव गर्ल के वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। फिलहाल में भी उनकी दुकान को लेकर खूब विवाद हुआ था, जिससे वह सुर्खियों में बनी रहीं।

अब वड़ा पाव गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह महंगी गाड़ी से उतरती हुई दिखाई दे रही हैं। इस गाड़ी की कीमत करीब एक करोड़ है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है कि इतनी महंगी गाड़ी वड़ा पाव गर्ल ने खरीद ली है क्या?

फैंस बोले , दीदी आप तो गरीब थीं न

जो भी वीडियो देख रहा है सिर्फ एक ही सवाल है कि इतनी खूबसूरत गाड़ी कहां से आई या खरीद ली है, जो कि एक वड़ा पाव की दुकान चलाने वाले के लिए ये खरीदना बहुत मुश्किल है।

बता दें, वड़ापाव गर्ल चंद्रिका ने वीडियो शेयर कर लिखा कि वड़ा पाव गर्ल ने आज JJ कम्युनिकेशन से iphone खरीदा है। चंद्रिका दीक्षित की खरीदारी से सबका ध्यान इस बात पर गया कि वह किस कार से दुकान पर पहुंची हैं। बता दें कि जिस कार से चंद्रिका दीक्षित दुकान पर पहुंची उस फोर्ड मस्टैंग कार की कीमत करीब एक करोड़ है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वड़ापाव गर्ल ने गाड़ी खरीद ली है या किसी परिचित की है।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव को चढ़ानी थी जीभ…चाकू से काटकर पत्थर पर रखी, अंधविश्वास के चक्कर में अस्पताल में भर्ती




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button