बिहार की NDA सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश ने गृह विभाग अपने पास रखा, डिप्टी सीएम को मिली ये जिम्मेदारी – Utkal Mail

पटना। 28 जनवरी को शपथ ग्रहण होने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दोनों डिप्टी सीएम के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है।
सीएम नीतीश ने नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है।
एक अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा ने जब भी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सत्ता साझा की है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है। इसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें- संजय सिंह को बड़ी राहत, राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की मिली मंजूरी



