भारत

जम्मू-कश्मीर: घर में आग लगने के बाद दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत, मचा कोहराम  – Utkal Mail

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के शिव नगर इलाके में एक घर में जिस समय आग लगी उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण घर के अंदर धुआं भर गया। 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब स्थानीय लोगों ने आग देखी तो वे तत्काल वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस घर में रहने वाले लोगों को कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो नाबालिगों समेत छह को मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘दस लोगों को अस्पताल लाया गया जिनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य का उपचार किया जा रहा है।’’ चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि किसी के भी शरीर पर जलने के निशान नहीं है।

ये भी पढ़ें- Holiday list 2025: 24 दिन सार्वजनिक अवकाश, 14 अवकाश शनिवार-रविवार को…देखें छुट्टियों की लिस्ट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button