बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोना 91 हजार पहुंचा, चांदी एक लाख के पार, जानें क्या बोले सर्राफा व्यापारी  – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: वैश्विक उथल-पुथल से सर्राफों के होश फाख्ता हैं। बाजार सोना चांदी नए आयाम गढ़ रही हैं। कीमतें रफ्तार भर रही हैं। मात्र ढाई माह में 12,285 रुपये प्रति दस ग्राम सोने में और 13,100 रुपये प्रति किलो की तेजी चांदी में आई है।

सर्राफा बाजार चिंतित है कि कीमतों की रफ्तार कब रुकेगी। व्यापारियों का मानना है कि दोनों धातुओं में तेजी की गति यही बनी रही तो ग्राहक बाजार से कट जाएगा। सोना जहां 91,000 रुपये प्रति दस ग्राम है वहीं चांदी 1,03,600 प्रति किलो हो गई है। इनमें 03 प्रतिशत जीएसटी शामिल है।

91,000 रुपये प्रति दस ग्राम सोने का भाव है। चांदी की कीमत 1,03,600 प्रति किलो है। वैश्विक उथल-पुथल, ट्रंप सरकार के फैसलों का असर बाजार पर है। ज्यादातर भंडारण भी सोने का ही हो रहा है। विभिन्न देश डॉलर के बजाए अब सोने मांग रहे हैं। कीमतें बढ़ने की यही प्रमुख वजह है। दोनों धातुओं में अभी तेजी बनी रहेगी।
– अनुराग रस्तोगी, नार्थ इंडिया हेड इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा)

निश्चित तौर पर सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर पर है। ऐसा भाव अब तक सामने नहीं आया है। कारोबारी भी चिंतित हैं। रेट बढ़ने की रफ्तार आखिर थमेगी तो कहां? अभी भाव गिरने वाला नहीं है। ग्राहक भी सशंकित है खरीदारी करें या न करें। बाजार में ग्राहकों की जो भीड़ होती थी वह अब कम हो रही है। इस ओर देखा जाना जरूरी है।
-आदीश जैन, संगठन मंत्री लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन

सोने का भाव

माह            सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

01 जनवरी-        78,715
01 फरवरी-        84,500
15 मार्च-            91,000

चांदी का भाव

माह            चांदी की कीमत (प्रति किग्रा)

01 जनवरी-       90, 500
01 फरवरी-       95,300
15 मार्च-        1,03,600

यह भी पढ़ेः लखनऊ सुपर जायंट्स ने देसी अंदाज में मनाई होली, ऋषभ पंत और रवि बिश्नोई ने एक-दूसरे को जमकर लगाया गुलाल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button