भारत
Breaking News: यूपी, केरल और पंजाब में टला उपचुनाव, जानिए अब किस दिन होगा मतदान – Utkal Mail

नई दिल्ली/लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों की तारीख त्योहारों के कारण 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है। हालांकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे भी आएंगे। कांग्रेस, भाजपा, बसपा और रालोद समेत कई दलों ने निर्वाचन आयोग से त्योहारों के मद्देनजर उपचुनाव की तारीख बदलने का अनुरोध किया था। पार्टियों का कहना था कि त्योहारों के चलते 13 नवंबर को वोटिंग कम हो सकती है।
विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदली
अब 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। pic.twitter.com/lkbZJrIde5
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 4, 2024
खबर अपडेट हो रही है…



