भारत

नीतीश पर अब किसी को भरोसा नहीं, वे सूरज पर थूकने की गलती न करें: सुशील मोदी – Utkal Mail


पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूरज (भाजपा) पर थूकने का दुस्साहस नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने वाला खुद ही अपना चेहरा गंदा करता है। मोदी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दरवाजे बंद हैं। 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव उन पर ( कुमार पर) भरोसा नहीं करते और पार्टी के सांसदों-विधायकों का भविष्य अनिश्चित है, इसलिए हताश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि देश की सबसे ब॒ड़ी और केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मात्र एक राज्य में सीमित 44 विधायकों वाले दल के अध्यक्ष को बोलने से पहले अपनी हैसियत भी देखनी चाहिए। 

नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा और राजद, दोनों को बार-बार धोखा चुके हैं। उन पर कोई भरोसा नहीं करता। उन्होंने कहा कि कुमार केवल यादव पर दबाव बनाने के लिए देवीलाल की जयंती में शामिल न होकर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में आए थे। इस पर उनके फिर पलटी मारने की अटकल लगाना निराधार है। मोदी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भाजपा से दूर रहने के लिए मिट्टी में मिल जाने की कसम तोड़ दी और जो अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता भी खो चुके हैं, उन्हें एनडीए क्यों वापस लेगा। 

यह भी पढ़ें- एमसीडी स्कूलों की ‘खराब हालत’ के पीछे भाजपा के 15 साल का ‘कुप्रबंधन’ : आतिशी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button