भारत

Operation Sindoor LIVE: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की। 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आधी रात के बाद करनाह क्षेत्र में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया और गोले तथा मोर्टार दागे गए। बिना उकसावे के की गई इस गोलीबारी का भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। 

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलाबारी शुरू किए जाने के कारण बुधवार को करनाह में अधिकांश नागरिक सुरक्षित इलाकों में चले गए। 

यह भी पढ़ूेुं:- Sant Kabir Nagar accident : खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पहिए में फंसकर तीन दोस्तों की मौत, शव देखकर सिहर गए लोग


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button